Viswa paravaran diwas
पृथ्वी हमारी नहीं हम पृथ्वी के हैं. विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं..... पर्यावरण का निर्माण दो शब्दों से मिल कर हुआ है। "परि" जो हमारे चारों ओर है"आवरण" जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है,अर्थात पर्यावरण का शाब्दिक अर्थ होता है चारों ओर से घेरे हुए। पर्यावरण उन सभी भौतिक, रासायनिक एवं जैविक कारकों की समष्टिगत एक इकाई है जो किसी जीवधारी अथवा पारितंत्रीय आबादी को प्रभावित करते हैं तथा उनके रूप, जीवन और जीविता को तय करते हैं। पर्यावरण वह है जो कि प्रत्येक जीव के साथ जुड़ा हुआ है हमारे चारों तरफ़ वह हमेशा व्याप्त होता है। अतः हमें पर्यावरण के प्रति सचेत रहना चाहिए एवं उसको साफ सुथरा रखने में हमें सहयोग करना चाहिए और हमें आसपास से सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारा पर्यावरण स्वच्छ हो, स्वस्थ हो ,जय हिंद जय भारत।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें